द फॉलोअप डेस्क
टि्वटर के मालिक बनने के बाद से एलन मस्क लगातार को चौंकाने वाला काम कर रहे हैं। मालिक बनने के बाद मस्क ने ट्विटर में कई सारे बदलाव किए हैं। वहीं मस्क ने एक बार फिर लोगों ने चौंका दिया है। मस्क ने ट्वीटर का लोगो बदल दिया है। जी हां, ट्वीटर की बरसे पुरानी चिड़िया अब उड़ गई है। अब चिड़िया की जगह आपको कुत्ता नजर आएगा। यह बदलाव मस्क ने सोमवार रात की है। जैसे ही लोगों ने इस बदलाव को देखा फिर क्या था देखते ही देखते ट्विटर पर यूजर्स के ट्वीट्स की बाढ़ आ गई। ट्विटर पर #DOGE टॉप ट्रेंड करने लगा। लोग एक दूसरे से पूछ रहे थे कि क्या सभी को ट्विटर के लोगो पर कुत्ता दिख रहा है। काफी समय तक लोगो वही बना रहा तो यूजर्स को लगा कि कहीं मस्क ने सच में ट्विटर का लोगो तो नहीं बदल दिया है?
शेयर किया मजेदार पोस्ट
अपने लोगो बदलाव के बाद मस्क ने एक मजेदार पोस्ट किया है। मस्क ने एक फोटो शेयर की, जिसमें एक कुत्ता कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था। और ट्रैफिक पुलिस वाले के हाथ में लाइसेंस था, जिस पर नीली चिड़िया की फोटो थी। कुत्ता कह रहा था कि यह पुरानी फोटो है।
— Elon Musk (@elonmusk) April 3, 2023
वादा पूरा हुआ
मास्क ने एक और पोस्ट शेयर किया। जिसमें मास्क ने एक वादे को पूरा करने जैसी बात भी कही है। उसने 26 मई 2022 को एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें गुमनाम यूजर से उनके बातचीत हुई। उन्होंने बदलाव को लेकर उससे सवाल पूछे। इस यूजर ने लोगो से चिड़िया को बदलकर क्रिप्टोकरंसी वाला डॉट लाने का अनुरोध किया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि वादा पूरा हुआ।
As promised pic.twitter.com/Jc1TnAqxAV
— Elon Musk (@elonmusk) April 3, 2023
फरवरी में दिया था संकेत
फरवरी में एलन मस्क ने एक ट्वीट किया था। इस पोस्ट में एक डॉग सीईओ की कुर्सी पर बैठा हुआ था। इस डॉग का नाम फ्लोकी है। यह शीबा इनु नस्ल का कुत्ता है। मस्क ने पोस्ट में लिखा था कि ट्विटर का नया सीईओ कमाल का है। एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि यह दूसरे लोगों की तुलना में काफी अच्छा है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT