logo

Corona Update : बीते 24 घंटे में मिले 58,077 मरीज, थमने लगी है कोरोना की तीसरी लहर

corona12121.jpg

दिल्ली: 

भारत में कोरोना की तीसरी लहर थमने लगी है। रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में भारी गिरावट आई है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों का नया आंकड़ा पेश किया है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में 58 हजार 77 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस दौरान 1 लाख 50 हजार 407 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

 

मृतकों की संख्या में भी कमी
गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में 657 मरीजों की मौत रिपोर्ट की गई है। हालांकि इतने मरीजों की मौत बीते 24 घंटे में ही नहीं हुई है। दरअसल, कई राज्य मौतों का ऑडिट कर रहे हैं जिसकी वजह से मृतकों की संख्या इतनी बढ़ी हुई दिख रही है। 

क्या कहता है स्वास्थ्य मंत्रालय का आंकड़ा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का आंकड़ा बताता है कि देश में फिलहाल 6 लाख 97 हजार 802 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। अब तक देश में 5 लाख 7 हजार 177 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.89 फीसदी है। गौरतलब है कि अब तक 1 अरब 71 करोड़ 79 लाख 51 हजार 432 मामला सामने आ चुका है।