logo

जंतर-मंतर पर खत्म नहीं हुआ है आंदोलन, हजारों की संख्या में छात्र दोबारा जुटे; सुनिए क्या कह रहे हैं!

protest6.jpg

द फॉलोअप डेस्क:


दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के लाठीचार्ज, टियर गैस और वाटर कैनन से खदेड़ दिए गये प्रदर्शनकारी छात्र दोबारा जंतर मंतर पर जुट गए हैं। हालांकि, मुख्य धरना स्थल को खाली कराकर वहां बैरिकेडिंग कर दी गई है, लेकिन उसकी परिधि में ही हजारों की संख्या में छात्र जुटे हैं। ये ताजा तस्वीरें सोमवार देर शाम की है जब रिमझिम बारिश के बीच छात्र दोबारा जंतर-मंतर पर जुटे हैं। यहां छात्र औऱ छात्रायें दूर-दराज के इलाकों से पहुंचे हैं। 

आंदोलन खत्म होने की बात केवल अफवाह
शाम को मुख्य धरना स्थल की तस्वीरों के साथ यह लिखा जा रहा था कि आंदोलन खत्म हो चुका है। बलप्रयोग करके छात्र खदेड़ दिए गये हैं, लेकिन ताजा तस्वीरों से यह स्पष्ट होता है कि प्रदर्शनकारी केवल मुख्य धरनास्थल से हटाये गये हैं। वे अब सड़क पर बैठ गए हैं। आगे बैरिकेडिंग है। सीजेपी ने साफ किया है कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ क्योंकि मांगें नहीं मानी गई हैं।

जारी रहेगा सोनम वांगचुक का अनशन
इसी बीच सोनम वांगचुक ने भी ऐलान किया है कि वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे। खबरें थी कि सोनम वांगचुक अपना अनशन तोड़ सकते हैं, लेकिन सीजेपी के अभिजीत दीपके ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जिस बर्बरता से लाठीचार्ज किया और निहत्थे छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल किया है, वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे। सीजेपी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर 3 मांगें रखी हैं। सोनम वांगचुक की रिहाई।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा। 

Tags - Sonam WangchukDelhi PoliceJantar Mantar ProtestStudent ProtestCJP