logo

Corona Update : कोरोना की चौथी लहर की दस्तक! बीते 24 घंटे में मरीजों की संख्या में हुई 40 फीसदी की बढ़ोतरी

a221.jpg

डेस्क: 

क्या भारत में कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है। बीते कुछ दिनों में देश में जिस प्रकार संक्रमितों की संख्या बढ़ी है, ऐसी आशंका जताई जाने लगी है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 गंटे में 5,223 नए मामेल सामने आये हैं। बुधवार को सामने आई संक्रमितों की नई संख्या मंगलवार के मुकाबले 40 फीसदी ज्यादा है। बीते 24 घंटे में 7 मरीजों ने जान भी गंवाई है। 

कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा
कोरोना संक्रमितों की नई संख्या में हो रही बढ़ोतरी की वजह से कुल एक्टिव मरीजों की संख्य में भी इजाफा हो रहा है। दरअसल 8 जून को एक्टिव कोरोना मरीजों की संक्या 28,857 तक जा पहुंची। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी की ये संख्या 1,881 है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक और हरियाणा में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। बीते 24 गंटे की बात करें तो महाराष्ट्र में 1,881, केरल में 1,494, दिल्ली में 450, कर्नाटक में 348 और हरियाणा में 227 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। पांच राज्यों में 84,08 फीसदी नये मामले मिले हैं। 

कहीं चौथी लहर की दस्तक तो नहीं 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,345 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। रिकवरी दर फिलहाल 98.72 फीसदी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी के पीछे कोरोना का सब वेरिएंट BA.4 और BA.5 है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि इन वेरिएंट्स की वजह से मरीजों को ज्यादा गंभीर बीमारी नहीं हो रही है लेकिन फिर भी एहतियात बरते जाने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण के नए मामले जरूर चिंताजनक हैं। 

डब्ल्यूएचओ ने क्या बयान दिया है
गौरतलब है कि दिसंबर 2019 की शुरुआत में चीन में कोरोना महामारी ने दस्तक दी थी। फरवरी 2020 तक इसका प्रसार दुनिया के अन्य हिस्सों में होने लगा। 20 मार्च तक भारत में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। पूरा विश्व एक प्रकार से थम गया था। 2020 के अंत तक कोरोना महामारी की रफ्तार धीमी हुई लेकिन फरवरी 2021 में महामारी ने पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा कहर बरपाया। डब्ल्यूएचओ का मानना है कि महामारी ने दुनिया भर में कम से कम डेढ़ करोड़ लोगों की जान ली।