logo

प्रेमी के लिए मंगेतर का मर्डर, किले से धक्का देकर युवती ने लिखा- मुझे तुमसे प्यार है; क्यों छोड़ गए!

a13112.jpg

पुणे/महाराष्ट्र:

महाराष्ट्र के पुणे में युवती ने अपने मंगेतर की प्रेमी की मदद लेकर हत्या कर दी और इसे हादसा बताने का प्रयास किया। मृतक केतन अग्रवाल की हाल ही में सिया गोयल नाम की युवती से सगाई हुई थी। पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि घटना 18 जून की है। सगाई कर चुका जोड़ा सिया गोयल और केतन  अग्रवाल लोहगढ़ किले में घूमने गए थे। सिया ने यहीं से परिजनों को फोन करके जानकारी दी कि केतन किले से फिसलकर गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि बाद में रिश्तेदारों और दोस्तों से मिली जानकारी और पूछताछ से शक  पैदा हुआ।

संदीप सिंह गिल ने बताया कि दरअसल, ऐसा हादसा अचानक हो जाना मुमकिन नहीं लग रहा था, क्योंकि केतन  अग्रवाल अनुभवी ट्रेकर थे।  

 

परिजनों ने घटना पर जताया था शक
पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि परिजनों द्वारा जताए शक के आधार पर शिकायत दर्ज की गई। गुप्त सूत्रों, गवाहों के बबयान और तकनीकी सबूतों से चेतन चौधरी नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया, जो सिया गोयल का दोस्त है। संदीप सिंह गिल ने बताया कि सिया और चेतन एक दूसरे को करीब 1 साल से जानते थे। वे आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन इसी बीच सिया गोयल की सगाई केतन अग्रवाल से हो गई। ऐसे में सिया और चेतन ने केतन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 

हत्या के बाद सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
हैरानी की बात है कि केतन अग्रवाल की हत्या करने के बाद सिया गोयल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट लिखा। उसने अंग्रेजी में लिखा है कि तुम मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ गए। तुम मुझे तब छोड़ गए, जब हमारी शादी इतनी करीब थी। मुझे अब भी समझ में नहीं आता कि तुमने ऐसा क्यों किया? मैंने तुम्हारे साथ कितने सपने देखे थे। तुमने मुझे तब क्यों छोड़ दिया जब मैं तुमसे इतना प्यार करने लगी थी। 

सिया और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार हुआ
पुलिस के मुताबिक सिया, केतन को पूर्व नियोजित साजिश के तहत लोहगढ़ किला घुमाने ले गई और वहां उसे धक्का देकर मार डाला। लोनावाला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में सिया और चेतन  के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में लिया गया, जहां पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है। 


 

Tags - Siya GoyalKetan AgarwalFiancee MurderMurder NewsCrime News