logo

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 100 की स्पीड से भागती कार का ड्राइवर सो गया, 3 लोगों को कुचल दिया

death19.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 100 की स्पीड से भागती कार का ड्राइवर सो गया और इसने लोगों को कुचल दिया। मिली खबर के मुताबिक इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है और दो की हालत गंभीर बताई जाती है। कार से कुचले गये सभी लोग एक्सप्रेस-वे के बस स्टॉप पर लोकल बस का इंतेजार कर रहे थे। पुलिस ने कार के चालक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान कार चालक ने बताया कि उसे चलती हुई कार में नीद आ गय़ी और वो सो गया। इसी दौरान कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। 

ऐसे हुआ हादसा 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये सड़क हादसा रविवार की रात हुआ है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर में तीन लोग बस का इंतेजार में खड़े थे। इसी समय स्वीफ्ट कार ने इनको टक्कर मार दी। कार दिल्ली में रिजस्टर्ड है। हादसे के बाद तीनों घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में एडमिट कर दिया गया। यहां अधिक घायल एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान ही हो गयी। 

बैंक अधिकारी है चालक 
चालक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वो दिल्ली मे बैंक अधिकारी है। एक्सप्रेस-वे पर कार चलाते समय उसे नींद आ गयी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। चालक का नाम राजा कुमार बताया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।  

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn