logo

सुरेश गोपी ने अपने मंत्रिपद छोड़ने की खबर को बताया गलत, ट्वीट कर कयासों पर लगाया विराम

suresh_gopi1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केरल से इकलौते BJP सांसद सुरेश गोपी ने अपने मंत्रिपद छोड़ने की खबर को गलत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि,"कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबर फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह पूरी तरह गलत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।" दरअसल, एक मलयालम टीवी चैनल ने गोपी के हवाले से दावा किया था कि वे मंत्री नहीं बनना चाहते हैं और एक सांसद के रूप में काम करेंगे। 


मंत्री पद से रिलीव करने की चल रही थी खबर
मीडिया में चल रही खबर के अनुसार सुरेश गोपी ने कहा कि वह मंत्री नहीं रहना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उन्हें मंत्री पद से रिलीव किया जाए। सुरेश गोपी ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि, ‘मुझे उम्मीद है कि मुझे केंद्रीय मंत्रिमंडल से मुक्त कर दिया जाएगा। मुझे अपनी फ़िल्में पूरी करनी हैं। केंद्रीय नेतृत्व को फैसला करने दीजिए। सांसद के तौर पर मैं त्रिशूर में अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। मैंने कहा था कि मुझे कैबिनेट पद नहीं चाहिए।’


रह चुके हैं राज्यसभा सांसद
बता दें कि सुरेश गोपी केरल के त्रिशूर लोकसीट सीट से जीतकर आए हैं। सुरेश गोपी ने 4,12,338 वोट हासिल किए हैं। उन्होंने सीपीआई के एस सुनीलकुमार और कांग्रेस के मुरलीधरन को हराया है। केरल के त्रिशूर लोकसीट सीट पिछले चुनाव में वह कांग्रेस के खाते में चली गई थी। सुरेश गोपी लोकसभा सांसद चुने जाने से पहले राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। उन्हें 2016 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। राज्यसभा में उनका कार्यकाल 2022 तक रहा था।

Tags - suresh Gopesuresh Gope newsGope tweetsocial media platform XBJP MP from Kerala