logo

अमित शाह ने कहा भारतीय सीमाएं हैं सुरक्षित, इस बयान से भड़के सुब्रमण्यम स्वामी, कहा- वे गृह मंत्री बनने लायक नहीं

1448.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अपनी बात को बेबाकी से रखने के कारण भी पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी की अलग पहचान है। वह अपनी पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ भी बोलने से नहीं हिचकते। अब उन्होंने अमित शाह को लेकर एक बड़ी बात कह दी। अमित शाह के उस बयान पर सुब्रमण्यम स्वामी भड़क गए हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि भारतीय सीमाएं सुरक्षित हैं। सुब्रमण्यम ने ट्वीट करते हुए अमित शाह पर निशाना साधते हुए उनके ज्ञान की तुलना हिमालयी अज्ञानता से की। उन्होंने लिखा कि अमित शाह कहते हैं कि भारतीय सीमाएं सुरक्षित हैं, उल्लंघन नहीं किया जा सकता। यह सरासर झूठ है या उनकी हिमालयी अज्ञानता है। वह किसी भी तरह से गृह मंत्री बनने के लायक नहीं हैं। उन्होंने आगे यह भी लिखा कि बेहतर होगा कि अमित शाह बम्बिनो की अवैध दोहरी नागरिकता पर काम करें।

अमित शाह ने जानें क्या दिया है बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में अपने एक दौरे के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आज पूरा देश निश्चिंत होकर सो रहा है। चाहे अरुणाचल प्रदेश हो लद्दाख हो, कश्मीर हो या कोई प्रदेश हो अब निश्चिंत होकर निश्चिंत होकर सो रहे हैं। अब हम गर्व से कहते हैं कि वो जमाने चले गए जब कोई भी भारत की भूमि पर अतिक्रमण कर सकता था। आज सुईं की नोक जितनी भूमि का भी अतिक्रमण कोई नहीं कर सकता। अपने भाषण में उन्होंने थल सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की सराहना भी की। कहा इन्हीं की वजह से कोई भी हमारी सीमा पर आंख उठाकर नहीं देख सकता।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT