logo

IIT बॉम्बे में छात्र को 10 हजार का पड़ा नॉनवेज, जानें क्यों

iit.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में शामिल आईआईटी बॉम्बे इन दिनों अपने फूड पॉलिसी को लेकर चर्चा में है। संस्थान के हॉस्टल में शाकाहारी खाने को लेकर अलग टेबल है। इसी बीच शाकाहारी टेबल पर नॉनवेज खाना खाने के एक मामले में संस्थान ने छात्र पर 10 हजार का जुर्माना लगा दिया है। छात्र पर फूड पॉलिसी न मानने का जुर्माना लगा है। वहीं सोशल मीडिया पर IIT बॉम्बे की इस पॉलिसी पर काफी सवाल खड़े जा रहे है। 


क्या है मामला
बता दें कि आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल 12, 13 और 14 की संयुक्त मेस है। इस मेस में 6 टेबल हैं जहां छात्रों के लिए मेस काउंसिल द्वारा केवल शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाता है। गुरुवार, 28 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे के अंबेडकर पेरियार फुले स्टडी सर्कल से जुड़े छात्रों ने छह शाकाहारी टेबलों पर कब्जा कर लिया और मौन विरोध शुरू कर दिया। वहीं छात्रों की मांग है कि वेज टेबल रखने से मुस्लिम, दलित और आदिवासी छात्र अलग हो जाते हैं। जब इसकी शिकायत सिक्योरिटी एंड मेस कमेटी से की गई तो एक कमेटी ने पूरे मामले की जांच की और पाया कि कुछ छात्र जबरन संस्थान का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद संस्थान ने एक छात्र पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। सोमवार को हॉस्टल मैनेजमेंट ने ईमेल के जरिए जानकारी दी कि संस्थान ने 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है और यह राशि एसएमए खाते से काट ली जाएगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N