logo

सिगरेट के कश लगाती महिला को घूरा, तो चाकू गोंदकर ले ली जान; इस शहर की है घटना 

NAGPUR.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

सिगरेट के कश लगाती महिला को युवक घूर रहा था। इस पर बहस हुई और मामूली झड़प के बाद महिला ने युवक की हत्या चाकू गोंद कर कर दी। हालांकि हत्या के वक्त महिला के साथ उसके साथी भी घटना स्थल पर पहुंच गये थे। हैरान करने वाला ये हादसा महाराष्ट्र के नागपुर में पेश आया है। मृतक युवक तीन बच्चों का बाप बताया जाता है औऱ उसका नाम रंजीत राठौड़ है। वहीं आरोपी महिला का नाम जयश्री पंधारे है। आरोप है कि जयश्री ने रंजीत की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वो उसे पान दुकान में खड़े होकर सिगरेट पीते हुए देख रहा था। पुलिस ने जयश्री के साथ उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। 

क्या है मामला 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयश्री एक पान दुकान से सिगरेट लेकर उसे वहीं खड़े होकर पीने लगी। कुछ समय बाद वहां रंजीत राठौड़ पहुंचा। उसने जयश्री को घूरना शुरू कर दिया। इस पर जयश्री ने उसे टोका तो वो उससे उलझ गया। मिली खबर के मुताबिक रंजीत महिला का वीडियो भी बनाने लगा। इससे बहस झड़प में बदल गयी फिर जयश्री ने अपने दो साथियों को फोन कर वहां आने के लिए कहा। इस बीच रंजीत वहां से चला गया औऱ एक होटल में जाकर शराब पीने लगा। जयश्री दो साथियों के साथ वहां पहुंची और मारपीट के बाद रंजीत पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे रंजीत की मौत हो गयी। 

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना 

पुलिस ने इस मामले में होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मृतक युवक औऱ आरोपी जयश्री के बीच तीखी बहस हो रही है। दोनों एक दूसरे को गालियां दे रहे हैं। इसके बाद मामला हिंसक झड़प में बदल जाता है। जयश्री अपने दो साथियों सविता औऱ आकाश के साथ रंजीत पर हमला कर देती है। जयश्री खुद ही चाकुओं के साथ उस पर हमलावर हो जाती है। उसकी हत्या चाकू गोंद कर देती है। बहरहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

   


 

Tags - Murdercigarette NAGPURCRIME