logo

भूख हड़ताल जारी रखेंगे सोनम वांगचुक, 23 दिन से उपवास पर हैं; छात्रों से की ये खास अपील

sonam1.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

23 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। सोनम वांगचुक ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे युवाओं के साथ जिस तरह की क्रूरता और सख्ती बरती जा रही है, उसे देखते हुए मैंने उपवास जारी रखने का फैसला किया है। सोनम वांगचुक ने कहा कि उपवास तब तक जारी रहेगा, जब तक कि युव नेताओं को संसद भवन में  सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या खुद मुझे अस्पताल में उनसे  मिलने की इजाजत नहीं मिल जाती। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी।

सोनम वांगचुक ने युवा छात्रों की तारीफ करते हुए कहा कि मैं इस बात से बहुत प्रभावित हूं कि उकसावे के बावजूद कितनी शांति बनाई रखी। उन्होंने सरकार और पुलिस बल से वे छात्रों को संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने की अनुमति देकर मुद्दे को सुलझाएं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि युवा प्रदर्शनकारी 21 जुलाई को भी आज जैसा धैर्य दिखाएंगे।

 

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं सोनम वांगचुक
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक इस समय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हैं। बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस उन्हें  जबरन जंतर मंतर से उठा ले गई थी। सीजेपी के डेलिगेशन ने आज स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलकर सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग की है। वीडियो संदेश जारी करने की अनुमति देने की भी मांग की है। कॉकरोच जनता पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने मांग रखी है कि नीट पेपर लीक की जवाबदेही तय करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से बर्खास्त किया जाए या उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। सीजेपी डेलिगेशन ने उन परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है, जिनके बच्चे नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या कर चुके हैं। 

28 जून से शुरू हुआ था सोनम वांगचुक का अनशन
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक ने 28 जून को भूख हड़ताल की शुरुआत की थी। 20वें दिन यानी बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस उन्हें उठाकर जबरन सफदरजंग अस्पताल ले गई। इस प्रकरण का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दिल्ली पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में चादर से मंच को ढंककर, सोनम वांगचुक को एंबुलेंस में डालकर ले जाते दिखे। दिल्ली पुलिस का तर्क था कि उन्होंने हाईकोर्ट के निर्देश पर ऐसा किया, ताकि लगातार बिगड़ती सेहत से सोनम वांगचुक के साथ किसी प्रकार की अनहोनी ना हो जाए। 

अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक पर बड़ी अपडेट दी
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सोनम सर ने कहा कि आज दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और शांतिपूर्ण विरोध कर रहे लोगों के साथ पुलिस की बर्बरता की वजह से वे भूख हड़ताल खत्म करने की जगह इसे जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात नहीं है। वह व्यक्ति पिछले 23 दिन से भूखा-प्यासा है। आज उनको अपनी भूख हड़ताल खत्म करनी थी, और मुझे खासतौर पर राहत महसूस हो रही थी, क्योंकि मैं प्रतिदिन उनके साथ बैठा करता था।

हालांकि, आज उन्होंने अपना उपवास खत्म कर दिया है। अभिजीत दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक की जान खतरे में है क्योंकि दिल्ली पुलिस की बर्बरता जारी है। 


 

Tags - Sonam WangchukHunger StrikeJantar Mantar ProtestNEET Paper LeakDharmendra Pradhan