logo

वर्षों से बिस्तर पर थी बीमार पत्नी, पति ने गला काटकर मार डाला; बोला- तंग आ गया था

dead_body33.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केरल के एर्नाकुलम में पत्नी की बीमारी से तंग आकर पति ने उसकी हत्या कर दी। पत्नी से तबीयत में सुधार नहीं होने से पति बहुत निराश था। इसलिए उसने बीमार पत्नी की हत्या करने का फैसला लिया। जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र 85 साल थी। वह बीमारी के कारण कई सालों से बिस्तर में थी। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 


पत्नी के ठीक नहीं होने से निराश था पति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पति जोसेफ (86) मूल तौर पर वेल्लुर्ककुन्नम गांव का मूल निवासी था। अपनी परिवार के साथ वह एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा में रहता था। जहां उसने पत्नी की हत्या की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीते कई सालों से पत्नी की सेवा कर रहा है। उसे उम्मीद थी कि उसकी पत्नी ठीक हो जाएगा। एक बार फिर वो लोग खुश रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। युवक ने कहा कि मेरे सब्र का बांध टूट चुका था। इसलिए मैने पत्नी को मारने का फैसला किया।


जेल ही होगी गिरफ्तरी 
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। हमने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। हत्या के संदर्भ में पुलिस ने कहा कि हमें संदेह है कि युवक ने महिला की गला काटकर हत्या की है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है।जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया जाएगा।

 

Tags - kerela crime news