logo

पति की मौत से दुखी पत्नी ने दे दी जान, अंतिम संस्कार के बाद अस्पताल में जिंदा मिला युवक 

dead_body14.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ओडिशा में खोरधा में  पति की मौत से दुखी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। अब खबर सामने आ रही है कि महिला का पति जिंदा है, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मरीज का नाम दिलीप सामंतराय बताया जा रहा है। शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन की ओर से इलाजरत व्यक्ति के परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई। जिसके बाद से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


छत पर एयर कंडीशन में गैस भरते वक्त हुआ था धमाका
मिली जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को अस्पताल में निजी अस्पताल की छत पर एयर कंडीशन में गैस भरते समय जोरदार धमाका हुआ था जिसमें दिलीप सामंत राय और ज्योति रंजन मल्लिक सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान चार में दो युवकों की मौत हो गई थी। गंभीर रुप से झुलस जाने के कारण लोगों की पहचान करने मुश्किल हो गया। शुरू में दो मृतकों में से एक की पहचान सामंतराय के रुप में हुई। जिसका शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। 
अस्पताल प्रबंधन कह रही सामंतराय जीवित है
अस्पताल प्रबंधन ने अब कह रही है कि जो युवक मरा था वह सामंतराय नहीं है बल्कि सामंतराय जीवित है। इलाजरत मरीज ने खुद को दिलीप सामंतराय होने का दावा किया है। मनोचिकित्सक अमृत पत्तोजोशी को रोगी की मानसिक स्थिति की जांच करने का काम सौंपा गया था। उन्होंने कहा, सामंतराय के परिवार के सदस्यों के नाम के बारे में पूछे जाने पर मरीज ने सही उत्तर दिया।उन्होंने कहा, 'चूंकि मामला सुलझ नहीं सका, इसलिए हमने पुलिस से मामले की जांच करने का आग्रह किया।' 


90 प्रतिशत वह दिलीप है- मनोचिकित्सक
मनोचिकित्सक अमृत पत्तोजोशी ने कहा, "मरीज ने हमें सामंतराय के बारे में सही जानकारी दी। उस समय दोनों व्यक्तियों के परिवार के सदस्य मौजूद थे। एक डॉक्टर के रूप में, मुझे 90 प्रतिशत यकीन है कि मरीज दिलीप  हैं। यदि आवश्यक हुआ, तो डीएनए विश्लेषण किया जाएगा।' 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\