logo

दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, द्विपक्षीय रिश्तों को बताया अहम

a720.jpg

डेस्क: 

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने भारत को उसकी आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस मौके पर एक लिखित बयान जारी किया है। व्लादिमीर पुतिन ने लिखा है कि भारत-रूस संबंध विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना से विकसित हो रहे हैं। ये हमारे संबंधों का स्वर्णिम दौर है। 

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को किया संबोधित
व्लादिमीर पुतिन द्वारा जारी बयान में सबसे पहले भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित किया गया है। लिखा है कि प्रिय राष्ट्रपति महोदय। प्रिय प्रधानमंत्री महोदय। कृपया भारत की स्वतंत्रतता की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई स्वीकार करें। इसमें भारत को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि स्वतंत्रता के पश्चात के बीत इन दशकों में आपके देश ने आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, तकनीकी तथा अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त कामयाबी हासिल की है। भारत को वैश्विक मंच पर काफी प्रतिष्ठा प्राप्त है। व्लादिमीर पुतिन ने लिखा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दवाब वाले मुद्दे हल करने में भी भारत अपनी महत्वपूर्ण और रचनात्मक भूमिका निभाता आया है। 

 

रणनीतिक साझेदारी से विकसित द्विपक्षीय संबंध
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लिखा है कि भारत-रूस संबंध विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना से विकसित हो रहे हैं। मॉस्को और नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के भीतर प्रभावी ढंग से बातचीत करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक सहयोग कर रहे हैं। हम ब्रिक्कस, एससीओ और अन्य बहुपक्षीय संरचनाओं का हिस्सा हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने लिखा कि संयुक्त प्रयासों से हम क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के हित में अपने मित्र लोगों के लाभ तथा उत्पादक अंतर्राज्यीय संबंधों की पूरी श्रृंखला का विकास सुनिश्चित करेंगे। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि मैं ईमानदारी से आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता तथा सभी नागरिकों की समृद्धि की कामना करता हूं। 

आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है भारत
गौरतलब है कि भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। भारत सरकार ने इसे आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने की अपील की है। इस स्वतंत्रता दिवस 13 अगस्त से ही हर-घर तिरंगा अभियान चलाया गया। बीते कई दशकों से भारत और रूस का मजबूत द्विपक्षीय संबंध रहा है। यहां तक कि हालिया रूस-यूक्रेन युद्ध में भी भारत ने खुले मंच से रूस की आलोचना नहीं की।