logo

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जजों ने CJI को लिखा लेटर, कहा– खतरे में है न्यायपालिका; इसे बचाइए!

PUNISHMENT9.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के 21 रिटायर जजों ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ को लेटर लिखा है। इसमें रिटायर जजों ने CJI से देश की न्यायपालिका को बचाने की अपील की है। जजों ने कहा है कि वर्तमान समय में विभिन्न तरह के दबाव, गलत सूचना और सार्वजनिक अपमान कर न्यायपालिका को लगातार कमजोर किया जा रहा है। कहा कि ऐसा निजी स्वार्थ औऱ राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है। इस तरह के प्रयासों की सूचना आम आदमी तक पहुंच रही है। इससे आमजन में न्यायपालिका के प्रति विश्वास कम हो रहा है। ये बेहद चिंताजनक स्थिति है। 

 

दी ये दलील 
बता दें कि रिटायर जजों ने ये लेटर ऐसे समय में लिखा है जब कई विपक्षी दल के नेता विभिन्न आरोपों में जेल में बंद हैं। ये नेता और इनकी पार्टियां जांच एजेंसियों की साख व इनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। प्रभावित नेताओं और उनकी पार्टियों द्वारा राहत पाने के लिए अदालतों का रुख किया गया है। इसे लेकर बीजेपी उन पर न्यायिक निर्णयों का चयनात्मक ढंग से उपयोग करने का आरोप लगाती रही है। 

इन जजों ने लिखा है लेटर 

सीजेआई को लेटर लिखने वाले जजों में रिटायर्ड जस्टिस दीपक वर्मा, रिटायर्ड जस्टिस कृष्ण मुरारी, रिटायर्ड जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और रिटायर्ड जस्टिस एमआर शाह सहित करीब 21 रिटायर्ड जजों के नाम शामिल हैं। इन सभी जजों ने प्रभावित दलों पर अदालतों और जजों की ईमानदारी पर सवाल उठाकर न्यायिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने के प्रयास लगाये हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने सीजेआई को इसी तरह का एक लेटर लिखा था।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 


 

Tags - JUDGEletterJudiciaryCJI