logo

बड़ी खबर : 375 करोड़ रुपये में बिका रांची का न्यूक्लियस मॉल, अब तक की सबसे बड़ी रजिस्ट्री

 375 करोड़ रुपये में बिका रांची का न्यूक्लियस मॉल, अब तक की सबसे बड़ी रजिस्ट्री

द फॉलोअप डेस्क, रांची

राजधानी रांची का बहुचर्चितत न्युक्लियस मॉल 375 करोड़ रुपए में बिक गया। रियल स्टेट के क्षेत्र में झारखंड की यह अब तक की सबसे बड़ी खरीद-बिक्री मानी जाती है। शुक्रवार को हुई रजिस्ट्री के अनुसार न्युक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल ने VA Company के डायरेक्टर विवेक कुमार सिंह के नाम से रजिस्ट्री की है। दस्तावेज के अनुसार खरीददार विवेक कुमार सिंह ने इसके लिए 15 करोड़ रुपए का स्टांप ड्युटी और 11.25 करोड़ रुपए निबंधन शुल्क जमा किया है। विवेक कुमार सिंह कोयला कारोबारी एलबी सिंह के करीबी हैं।


मालूम हो कि राजधानी रांची के सर्कुलर रोड पर रांची महिला कॉलेज के पास लगभग 10 साल पूर्व 12 फरवरी 2027 को इस मॉल में व्यवसायिक गतिविधियां प्रारंभ हुई थी। इस मॉल का विकास आदर्श हाइट्स प्राइवेट लिमिटेड (Adarsh Heights Private Limited) ने किया। यह मॉल लगभग 1.59 एकड़ में निर्मित है। इस पर लगभग 3.5 लाख वर्गफीट का निर्माण किया गया है। 2022 में प्रकाशित रिटेल इंडस्ट्री की एक रिपोर्ट में मॉल का निर्मित क्षेत्रफल 4.50 लाख वर्गफीट बताया गया है। इसके अलावा ग्रॉस लीजेबल एरिया 3 लाख वर्गफीट और आठ मंजिल बताया गया है। इस मॉल में 88 दुकानें और 29 कियोस्क का है। अलग-अलग रिपोर्टों में क्षेत्रफल का अंतर है। 


मॉल में कौन-कौन सी सुविधाएं हैं?
मॉल में प्रमुख रूप से निम्नलिखित सुविधाएं हैं
शॉपिंग: कपड़े, जूते, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, घड़ियां और अन्य उत्पाद।
ब्रांडेड स्टोर: Shoppers Stop, Reliance Trends, Bata, Allen Solly, Manyavar जैसी बड़ी बड़ी कंपनियों की दुकानें हैं।
सिनेमा: PVR मल्टीप्लेक्स।
खानपान: फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट और फास्ट फूड आउटलेट।
मनोरंजन: बच्चों और युवाओं के लिए गेमिंग जोन।
अन्य सुविधाएं: जिम, सैलून, घरेलू सामान और लाइफस्टाइल से जुड़ी दुकानें।

Tags - Nucleus Mall Ranchi Jharkhand Bika