Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में चल रही है। राहुल गांधी ने लाल चौक पर तरंगा फहराया। इस दौरान विजय विश्व तरंगा गाया गया। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा , “एक पदयात्रा…कन्याकुमारी से कश्मीर तक, नफरत को हराकर – दिलों को जोड़ने के लिए… असंभव सी लगने वाली भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है… और लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराएगी। यात्रा जारी है और जय हिंद सब पर भारी है।” एक दौर में 31 साल पहले नरेंद्र मोदी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराने को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में ताजी हवा की सांस की तरह है
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में ताजी हवा की सांस की तरह है। क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को 2019 के बाद पहली बार घरों से बाहर निकलने का मौका मिला है। केंद्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त किया था और उसके बाद इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बाहर नहीं आने दिया गया। राहुल के साथ चलना एक शानदार अनुभव था। यह बात महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट के जरिये कही। भारत जोड़ो यात्रा के लिए पहले से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा बलों की ओर से यात्रा के शुरुआती बिंदु तक जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया था।