logo

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, SIR को बताया वोट के अधिकार पर हमला

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, SIR को बताया वोट के अधिकार पर हमला

द फॉलोअप डेस्क 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज पीसी कर कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि एसआईआर के जरिये उन्होंने इस देश के संविधान पर चोट किया है, लोगों के वोट के अधिकार पर हमला किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में पीएम मोदी और गृह मंत्री की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। राहुल गांधी ने SIR प्रोसेस में गड़बड़ियों पर 2 चुनाव आयुक्तों (ECs) की आपत्ति के बारे में 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं हाल ही में खबरों में रही कुछ बातों पर अपनी बात रखना चाहता हूं। मैं एक राजनीतिक परिवार से आता हूं और मैंने 50 से ज़्यादा साल एक राजनीतिक परिवार में बिताए हैं। भारत में 'एंटी-इंकम्बेंसी' (सत्ता-विरोधी लहर) नाम की एक बुनियादी ताकत है, जो बहुत तेज़ी से किसी भी सरकार का विरोध करने लगती है।

एंटी-इंकम्बेंसी' किसी को नहीं छोड़ती
गांधी ने कहा, यह 'एंटी-इंकम्बेंसी' किसी को नहीं छोड़ती। इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश युद्ध जीता था, वे अपनी लोकप्रियता के शिखर पर थीं, और फिर अचानक, एक-दो साल के भीतर ही ज़बरदस्त सत्ता-विरोधी लहर और भारी दबाव का सामना करना पड़ा। यही बात एक के बाद एक कई नेताओं के साथ होती है। कांग्रेस नेताओं के साथ भी ऐसा होता है, क्षेत्रीय पार्टियों के साथ भी ऐसा होता है, लेकिन न जाने क्यों, नरेंद्र मोदी, शाह और बीजेपी के साथ ऐसा कभी नहीं होता।" गांधी ने कहा, ऐसा क्यों हो रहा है, इसको जनता समझ रही है और हम भी समझ रहे हैं।

Tags - Rahul Gandhi Gyanesh Kumar SIR Election Commission Voter Rights