logo

राघव चड्ढा ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, बोले- मैं सही आदमी, गलत दल में था

a1432.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि मैं सही व्यक्ति गलत पार्टी में था। राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि करप्शन मिटाने के उद्देश्य से बनी आम आदमी पार्टी मौजूदा समय में करप्ट और कॉम्प्रोमाइज लोगों के हाथ में है।  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब देशहित की जगह व्यक्तिगत लाभ के लिए काम करने लगी है। राघव चड्ढा ने कहा कि मैं राजनीति में करियर बनाने नहीं आया था, बल्कि करियर छोड़कर देश बनाने के लिए राजनीति में आया था।

आप ने राघव चड्ढा पर की थी यह अपील
राघव चड्ढा ने कहा कि पद्मश्री अवॉर्डी, पूर्व क्रिकेटर, समाजसेवी, वकील और साहित्यकार इस पार्टी से किसी उम्मीद से जुड़े थे, लेकिन सब धराशायी हो गया। कई लोग पार्टी छोड़ चुके हैं, और बाकी छोड़ रहे हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों राघव चड्ढा को राज्यसफा में उपनेता के पद से हटाने की सिफारिश की थी। साथ ही अपील की थी कि उनको आप सांसद के बतौर सदन में बोलने की इजाजत ना दी जाए। 

राघव चड्ढा और आप के बीच कैसे बिगड़ी बात
गौरतलब है कि राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच सबकुछ सही नहीं होने की खबरें तभी सामने आने लगी थी, जब वे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह जैसे नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी के प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। अरविंद केजरीवाल को जब जमानत नहीं मिली, तब भी वह उनसे मिलने नहीं पहुंचे। जब पूरी पार्टी सड़कों पर केंद्रीय एजेंसियों कथित मनमानी के खिलाफ सड़कों पर थी, राघव चड्ढा लंदन में थे। कहा गया कि वह आंख का ऑपरेशन कराने गए हैं। 
 

Tags - Raghav ChadhaRaghav Chadha Quit AAPRaghav Chadha NewsAAP