logo

13 जनवरी को धनबाद आयेंगे प्रधानमंत्री मोदी, युद्धस्तर पर शुरू हुई तैयारी

narendre_modi2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का एक बार फिर झारखंड आगमन होने वाला है। पीएम 13 जनवरी को धनबाद (Dhanbad) आयेंगे। खबरों की मानें तो उस दिन पीएम सिंदरी स्थित उर्वरक कारखाना हर्ल (Sindri based fertilizer factory Haral) का उद्धाटन करेंगे। हालांकि हर्ल की ओर से अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर BJP खेमे में गजब का उत्साह है। युद्धस्तर पर सारी तैयारियां की जा रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मारंडी (Babulal Marandi) रविवार यानि आज धनबाद के 3 लोकसभा क्षेत्र गिरिडीह, धनबाद और कोडरमा सांसद, विधायक, पूर्व विधायक से मुलाकात करने वाले हैं। बता दें कि 2 महीने के भीतर यह पीएम का दूसरा झारखंड दौरा है। 


इससे पहले 15 नवंबर को आए थे झारखंड
गौततलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर को भी झारखंड आए थे। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती में पीएम उलिहातू गए थे। पीएम मोदी 14 नवंबर की रात को ही रांची पहुंचे थे। जहां राजभवन में उन्होंने रात्रि विश्राम किया था। 14 नवंबर को पीएम के रांची एयपोर्ट से राजभवन जाने के दौरान तमाम चौक-चौराहों पर लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया था। पीएम ने भी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया था। अगले दिन 15 नवंबर ( झारखंड स्थापना दिवस) के अवसर पर पीएम खूंटी के उतिहातू स्थित भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली गये थे। इस दौरे में प्रधानमंत्री ने झारखंड को 24 हजार करोड़ की सौगात दी थी। बता दें कि वे ऐसे पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने उलिहातु का दौरा किया और भगवान बिरसा की माटी को नमन कर उनके वंशजों से मिले थे। 

कयासों का दौर शुरू
झारखंड की सियासत में इन दिनों भूचाल आया हुआ है। नए साल की शुरूआत इस खबर से हुई कि सीएम हेमंत सोरेन इस्तीफा देंगे और गांडेय से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ेंगी। गांडेय सीट का खाली कराना इसी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा था। इसके बाद सीएम ने 3 नवंबर को अपने विधायक दल की बैठक में यह साफ किया कि वो इस्तीफा नहीं देने वाले हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह झारखंड दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सियासी गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो चुका है। नेता अमर बाउरी ने निरसा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते वक्त यह संकेत दिया गया है कि प्रधानमंत्री सरकारी कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\