logo

राष्ट्रपति मुर्मू को तिमोर-लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना देश के लिए गर्व का क्षण:मोदी

draupadi2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते' से सम्मानित किए जाने को देश के लिए ‘गर्व का क्षण’ करार दिया और कहा कि यह दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों तथा आपसी सम्मान को दर्शाता है।
मुर्मू (66) को सामाजिक सेवा में उनकी उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण एवं महिला सशक्तीकरण के प्रति उनके समर्पण के लिए शनिवार को तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते' से सम्मानित किया था।
 

Tags - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी President Draupadi Murmu Supreme Citizen of Timor-Leste Prime Minister Narendra Modi