डेस्क :
भारत में प्रदूषण से 23 लाख लोग साल 2019 में असमय काल के गाल में समा गए। मेडिकल जर्नल लैंसेट ने ताज़ा प्रकाशित रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। प्रकाशित रिपोर्ट में 16 लाख लोगो के मौत का कारण वायु प्रदूषण तो वही 5 लाख लोगो से ज्यादा मौत का कारण जल प्रदूषण को बताया गया हैं। साथ ही प्रदूषण के मामले में भारत के हालत अन्य देशो की तुलना में काफी ख़राब बताये गए हैं।

लैंसेट कमीशन ऑन पॉलुशन एंड हेल्थ नाम से रिपोर्ट प्रकाशित
मेडिकल जर्नल लैंसेट में भारत में बदतर प्रदूषण के हालत पर चर्चा की गई है। इस रिपोर्ट को लैंसेट कमीशन ऑन पॉलुशन एंड हेल्थ नाम दिया गया है।इस रिपोर्ट में दुनिया भर में 90 लाख लोगो की मौत हर साल प्रदूषण से हो जाती है ,यह बात भी कही गई है।

सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई
प्रदूषण से हुए मौतों के आकड़े में भारत सूची में शीर्ष पर है। इसमें यह बताया गया है कि सबसे ज्यादा मौते अधिक कम और माध्यम आय वाले देशों में हुई है। हालांकि,ताज़ा रिपोर्ट में गरीबी से होने वाली मौतों के आकड़े में कमी दर्ज़ की गई है।