डेस्क :
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया,प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उत्सव सिर्फ ड्रोन का नहीं हैं। बल्कि यह उत्सव नए भारत-नई गवर्नेंस का उत्सव है। ड्रोन टेक्नोलॉजी को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वो अद्भुत है।मैं ड्रोन प्रदर्शनी से प्रभावित हूँ। भारत साल 2030 तक ड्रोन हब बनेगा। उन्होंने कहा कि मैंने स्टॉलों का निरीक्षण किया जहां लोग ड्रोन के Make in India होने की बात बड़े गर्व से बता रहें है।

हर सेक्टर में हो चुकी है ड्रोन के प्रयोग की शुरुआत
ड्रोन महोत्सव में ड्रोन के प्रयोग की महत्ता पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ड्रोन का प्रयोग हर सेक्टर में किया जा रहा है। आज किसान भी ड्रोन का प्रयोग खेती में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी मदद से देश भर में विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। मैं देश भर में विकास कार्यों का ड्रोन की मदद से औचकर निरीक्षण करता हूं।

टेक्नोलॉजी नहीं समस्या का हिस्सा
प्रधानमंत्री मोदी ने कॉग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने टेक्नोलॉजी को समस्या का हिस्सा समझा। उसे गरीब विरोधी साबित करने की कोशिश की गई। इस कारण 2014 से पहले गवर्नेंस में टेक्नॉलॉजी के उपयोग को लेकर उदासीनता रही । इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब ,वंचित और मिडिल क्लास को हुआ। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे दो दिवसीय इस ड्रोन महोत्सव में सरकारी अधिकारियों, विदेशी राजनयिकों, सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी कंपनियों और ड्रोन स्टार्टअप आदि सहित 1600 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।