द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज कड़ी सुरक्षा के बीच संसद भवन से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। दरअसल CJP के संसद मार्च के दौरान प्रधानमंत्री संसद परिसर में मौजूद थे। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर प्रधानमंत्री की आवाजाही के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की। गेट 35 के कड़े सुरक्षा घेरे के बीच संसद परिसर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षा एजेंसियों ने वीआईपी मूवमेंट के दौरान पूरे क्षेत्र को कुछ समय के लिए सील रखा। बता दें कि आज से ही संसद का मानसून सत्र चालू हुआ है, संसद के भीतर भी विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। हंगामे और बाहरी सुरक्षा स्थिति के बीच लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही बाधित हुई और सदनों को निर्धारित समय तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

आंसू गैस के गोले छोड़े गये और लाठी चार्ज किया गया
विपक्षी दलों ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग का मुद्दा उठाया, जबकि सरकार ने संसद की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि संसद मार्च के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी और संसद सत्र के दौरान नई दिल्ली में लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ने और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। एक अन्य खबर के मुताबिक इस बीच प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गये और लाठी चार्ज किया गया।
