logo

गणतंत्र दिवस पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

PMMODOJI.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने ट्वीटर में लिखा, ‘देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, जय हिंद।


फ्रांस के राष्‍ट्रपति मुख्य अतिथि 
भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नई दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति एमैनुएल मैंक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस परेड में राष्‍ट्र की सैन्‍य क्षमता और सांस्‍कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जायेगा। 


इस बार का कार्यक्रम खास 
बता दें कि इस बार दिल्‍ली के कर्तव्‍यपथ का कार्यक्रम खास है। इस बार ये समारोह कई मायनों में खास माना जा रहा है। परेड की शुरुआत मिलिट्री बैंड की बजाय शंख नगाड़े की ध्वनि से होगी। परेड महिला केंद्रित होगी, जिसकी शुरुआत 100 महिला कलाकार भारतीय वाद्ययंत्रों के साथ करेंगी।