logo

कोलकाता में बना 'फुचका' पंडाल, गोलगप्पों के बीच विराजेंगी मां दुर्गा

जोल्ोत.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देशभर में दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिल रही है। हर जगह सुंदर-सुंदर पंडाल बनाए गए हैं। लेकिन जब दुर्गा पूजा पंडाल की बात हो रही है तो सभी जानते है देशभर में सबसे अलग,अद्भुत और अनोखे पंडाल का निर्माण प.बंगाल में होता है। हर साल की तरह इस साल भी यहां अलग-अलग थीम पर पंडाल बनाया गया है। इसी बीच एक पंडाल की खूब चर्चा हो रही है। पंडाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि कोलकाता में एक अनोखा पंडाल बनाया गया है जिसकी सजावट फुचका से की गई है। इतना ही नहीं यहां मां दुर्गा भी गोलगप्पों के बीच विराजेगी। आपको हैरान होगी लेकिन बता दें कि ये गोलगप्पे असली है। 


कोने-कोने में फुचका लगा कर सजाया गया
मिली जानकारी के अनुसार पंडाल का निर्माण बेहाला नोटुन दल क्लब द्वारा बनाया गया है। इस पंडाल के कोने-कोने में फुचका लगा कर सजाया गया है। इतना ही नहीं कहीं-कहीं गोलगप्पे को पत्ते पर रखकर इसे दीवार पर टंगा गया है। वहीं माता की स्थापना भी गोल गप्पे पर की जाएगी। यह पंडाल अपनी ओर सबका ध्यान खींच रही है। इस यूनिक डेकोरेशन की हर तरफ खूब तारीफ हो रही है।