logo

झारखंड के इन 4 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, 5 मई को बदलेगा मौसम; आंधी की चेतावनी

TEMP.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

झारखंड में गरमी को देखते हुऐ 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम गर्म रहा। हालांकि, ठंडी हवा की दिशा में बदलाव के कारण पिछले 24 घंटों की तुलना में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। रांची का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा। वहीं, 43.7 डिग्री तापमान के साथ बहरागोड़ा सबसे गर्म रहा।

5 मई को होगा मौसम में बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को गोड्डा, संताल परगना के पाकुड़ , कोल्हान के सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बोकारो, धनबाद समेत संताल और कोल्हान के बाकी जिलों में येलो हीट वेव का अलर्ट है। 5 मई को राज्य के मौसम में बदलाव होगा। इस दिन संताल परगना में बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 8 मई तक प्रदेश में कई अन्य स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश होने की संभावना
तापमान गिरने से हवा की दिशा में बदलाव देखा जा रहा है। अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 6 से 8 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव आएगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तरी हिस्से में बारिश हुई है। इसके प्रभाव से उत्तरी ठंडी हवा आने से झारखंड के तापमान में गिरावट आयी है।

Tags - WEATHER REPORTHEAT STROKESHEATWAVES