logo

18 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक, नड्डा ने चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को भेजा न्योता

chiraj_manjhi_nadda.jpg

द फॉलोअप डेस्क
2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी आ रही है। सभी पार्टियां इसे लेकर जोरो-शोरो से तैयारी में लग गई है। जहां एक तरफ विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की रणनीति बना रही है। वहीं दूसरी तरफ एनडीए में भी एकजुटता की मुहिम शुरू हो गई है। बीजेपी में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में 18 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में एनडीए में शामिल तमाम दलों के अलावा अन्य दलों के भी शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में शामिल होने के लिए नड्‌डा ने उन दलों को भी चिट्‌ठी लिखकर बुलाया है, जो पिछले कुछ साल में विभिन्न मुद्दों पर NDA से अलग हो गए थे।

चिराग और मांझी को आया न्योता
मिली जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा ने बिहार से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और सांसद चिराग पासवान को चिट्‌ठी लिखकर NDA की मीटिंग में शामिल होने का न्योता दिया है। इस न्योते पर चिराग पासवान ने कहा कि हमने समय-समय पर भाजपा को विभिन्न मुद्दें पर हमने साथ दिया है। लेकिन इस बैठक में शामिल होने का अंतिम फैसला पार्टी के नेताओं से बात करने के बाद ही ली जाएगी। चिराग के अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी को भी बुलाया है। मिली जानकारी के अनुसार जीतन राम मांझी इस बैठक में शामिल होंगे।


तैयारियों में जुटी बीजेपी
2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के मद्देनजर BJP अभी से चरणों में बैठक करना शुरू कर दिया है। पहले बीजेपी के कई दौर के शीर्ष नेतृत्व की बैठक फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में मंत्री परिषद की बैठक हुई। जिसके बाद मंत्रिमंडल में बदलाव के कयास भी लगाए जा रहे हैं। इधर BJP ने अपने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N