logo

Weather Forecast : 31 मई को केरल में दस्तक देगा मानसून, झारखंड में इस महीने आएगा

barish_pic2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देश में इस बार मानसून जल्दी ही दस्तक देने वाला है। समान्य तारीख से एक दिन पहले इस बार मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 31 मई को केरल पहुंचेगा। वहीं उत्तरी-पश्चिमी भारत में 16 मई से और पूर्वी भारत में 18 मई को पहुंचेगा। झारखंड में 13 से 17 जून के बीच मानसून पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने बुधवार देर रात यह अनुमान जारी किया। घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई है। यानी मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आ सकता है।


चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
IMD ने बताया कि असम, मेघालय, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार में गुरुवार को गर्म और आर्द्र मौसम रहने का अनुमान है। अगले चार दिनों के दौरान, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस, मध्य भारत और गुजरात में लगभग दो-चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।


पिछले साल 8 जून को केरल पहुंचा था मानसून
IMD के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 150 साल में मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें काफी अलग रही हैं। 1918 में मानसून सबसे पहले 11 मई को केरल पहुंच गया था, जबकि 1972 में सबसे देरी से 18 जून को केरल पहुंचा था। बीते चार साल की बात करें तो 2020 में मानसून 1 जून को, 2021 में 3 जून को, 2022 में 29 मई को और 2023 में 8 जून को केरल पहुंचा था।

Tags - weatherweather forcastMansoon