logo

बड़ी खबर : केरल पहुंचा मानसून, कुछ घंटे में कर्नाटक-तमिलनाडु पहुंचे की उम्मीद

01140.jpg

द फॉलोअप डेस्क
तपती गर्मी के बीच गुरुवार को राहत की खबर आई है। मानसून आखिरकार मानसून एक हफ्ते की देरी से केरल पहुंच गया है। राज्य के 95 फीसदी इलाके में बारिश हो रही है।  आइ कुछ घंटों में मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार हवा की स्पीड और हालात सही रहे तो यह बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। वहीं, अगले हफ्ते तक उत्तर भारत पहुंचने की बात कही गई है।

पाकिस्तान की ओर बढ़ा बिपरजॉय
केरल में मानसून के आने को लेकर IMD  ने पहले कहा था कि 4 जून को मानसून के केरल पहुंचेगामगर अरब सागर में उठे बिपरजॉय तूफान ने इसका रास्ता रोक लिया था। हालांकि, अब पाकिस्तान की ओर बिपरजॉय बढ़ गया है। आईएमडी के अनुसार इसके कारण केरल पहुंचने के लिए मानसून का रास्ता साफ हो गया।

48 घंटे में मानसून के दस्तक देने की कही थी बात
आईएमडी ने बुधवार को कहा था कि  अगले 48 घंटों के दौरान केरल में मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।" दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, मालदीव और कोमोरिन, दक्षिण पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और बंगाल के कुछ हिस्सों और भारत के पूर्वोत्तर राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हैं 

 


एक जून को केरल में दस्तक देता है मानसून
आम तौर पर केरल में मानसून एक जून को दस्तक देता है। लेकिन इस बार सात-आठ दिनों का अंतर हो सकता है। बताते चलें कि वर्ष 2022 में मानसून 29 मई को ही केरल में दस्तक दे दी थी। वहीं, वर्ष 2021 में तीन जून, वर्ष 2020 में एक जून, 2019 में आठ जून और वर्श 2018 में 29 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दिया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N