logo

धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में महिला से बदतमीजी, सेवादार ने उठाकर रेंलिग के दूसरी ओर फेंका 

dhrendre.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार के एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि धाम के एक सेवादार ने महिला को उठाकर रेंलिग के दूसरी ओर फेंक दिया। इतना ही नहीं जब यह काम सेवादार कर रहे थे वहां पुलिस मुकदर्शक बने देख रही है। बताया जा रहा है कि महिला दरबार में अर्जी लगाने के लिए रेलिंग फांदकर दूसरी तरफ आ गई थी।


क्या है वीडियो में
वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बैठे हुए हैं। तभी एक लड़की बैरिकेडिंग को पार कर दूसरी और आ जाती है। वहां एक सेवादार खड़ा है लड़की को बैरिकेडिंग पार करता देख शख्स उसके पास पहुंचता है।  उसे उठाकर दूसरी ओर फेंक देता है। जब यह घटना हुई उस वक्त पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद दिखाई दे रहे हैं। लेकिन पुलिसकर्मी खड़े-खड़े पूरी घटना को केवल देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों ने काफी नाराजगी व्यक्त की है। वही लिस ने खुद मामले पर संज्ञान लेते हुए सूरजपुर थाने में एफआईआर दर्ज की है।सब इंस्पेक्टर रमाशंकर उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित महिला और सेवादार की पहचान की जा रही है। 

 


बुधवार को मची थी भगदड़
बता दें कि बुधवार के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में भगदड़ मच गई थी। इस दौरान करीब 10 लोग घायल हो गए थे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उस दिन दिव्य दरबार में करीब 5 लाख लोग पहुंचे थे। दरबार में अर्जी लगाने की होड़ मची थी।जिसके बाद लोग बैरिकेड्स तोड़कर आगे पहुंच गए। जिनको पुलिस ने समझा शांत कराया। इतने में भीड़ बेकाबू हो गई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N