नई दिल्ली/रांची
झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और अपनी मंत्रालय की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपी।
मुलाक़ात के बाद अंसारी ने एक ट्वीट कर बताया कि उन्होंने खड़गे को भरोसा दिलाया कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं।
ट्वीट के मुताबिक, खड़गे ने अंसारी के काम की सराहना करते हुए कहा, "आप अच्छा काम कर रहे हैं… ऐसे ही डटे रहिए!" इस प्रोत्साहन से उत्साहित अंसारी ने लिखा कि उन्हें “मन और आत्मा दोनों को नई ऊर्जा” मिली है और वे अब और अधिक जोश के साथ झारखंड लौट रहे हैं।
अंसारी ने ट्वीट में यह भी वादा किया कि वे स्वास्थ्य विभाग और पार्टी संगठन—दोनों को “मिसाल” बना देंगे।