द फॉलोअप डेस्क
फर्रुखाबाद के सातनपुर मंडी रोड पर स्थित ‘द सन क्लासेज लाइब्रेरी’ में शनिवार दोपहर एक भयंकर विस्फोट हुआ। इस धमाके में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के भवन, फर्नीचर और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फर्रुखाबाद में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका हुआ, जो वहां चल रही क्लास के बीच अचानक हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और कोचिंग सेंटर में अफरातफरी फैल गई।

यह धमाका सातनपुर मंडी रोड पर स्थित कटियार कोल्ड स्टोरेज के पास हुआ, जहाँ ‘द सन क्लासेज लाइब्रेरी’ संचालित है। करीब 3:30 बजे हुए इस विस्फोट से कोचिंग सेंटर का भवन हिल गया। इसके अंदर रखा फर्नीचर टूट गया, बाहर लगी टीनशेड और खंभे भी गिर पड़े। टीनशेड के नीचे खड़ी कई मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। साथ ही आसपास लकड़ी के खोखे भी प्रभावित हुए। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
.jpg)