द फॉलोअप डेस्क:
एक शख्स फाइबर बॉक्स के ढक्कन के सहारे समुद्री लहरों से 3 दिन तक लड़ता रहा और उसने जिंदगी की जंग भी जीत ली। सोशल मीडिया पर आ रही खबरों में बताया गया है कि 3 दिन तक गहरे समुद्र में युवक सिर्फ एक फाइबर बॉक्स का ढक्कन के सहारे लड़ता रहा। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और हार मानने से इनकार कर दिया। मिली खबर के मुताबिक इंडोनेशिया के 47 वर्षीय जहाज़ के कप्तान वान ज़ैदान के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।

रेस्क्यू टीम ने उन्हें ज़िंदा ढूंढ निकाला
दरअसल जहाज़ एक हादसे का शिकार हो गया और वे इसके बाद समुद्र में बह गए। तीन दिन तक सिर्फ फाइबर बॉक्स के ढक्कन को पकड़कर लहरों, भूख, प्यास और तेज़ धूप से लड़ते रहे। हर गुजरता पल मौत के और करीब ले जा रहा था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी आखिरकार 72 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने उन्हें ज़िंदा ढूंढ निकाला और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा तक पहुंचा। प्राथमिक चिकित्सा के बाद ड़ॉक्टरों ने उनको स्वस्थ घोषित किय।
