द फॉलोअप नेशनल डेस्क
किराया मांगने पर एक शख्स इस तरह से भड़क गया कि उसने मकान मालकिन को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। शख्स इस कदर गुस्से में था कि उसने मृतका महिला के 7 साल के पोते को भी नहीं छोड़ा। महिला की हत्या के बाद आरोपी किरायेदार ने मासूम को भी चाकू से मार डाला। मामला जयपुर के सांगनेर इलाके में पेश आया है। मृतका महिला का नाम प्रेम देवी और किरायेदार का नाम मनोज बैरवा बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

क्या बताया आरोपी किरायेदार ने
पुलिस को दिये बयान में आरोपी किरायेदार मनोज ने बताया कि किराये के पैसे को लेकर उसका मकान मालकिन प्रेम देवी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। किराया देने में देरी होने पर वो उससे उलझ जाया करती थी। मनोज ने आगे बताया कि घटना वाले दिन वो शराब पीकर घर आया था। इसी समय प्रेम देवी किराया देने के लिए उस पर दबाव बनाने लगी। इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने चाकू से प्रेम देवी की हत्या कर दी। हत्या करते हुए उसे प्रेम देवी के 7 साल के बेटे ने देख लिया। इसलिए उसे भी मार दिया।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद मनोज को शायद होश आया कि उसने क्या कर दिया है। दोनों शवों को छिपाने के लिए वो उनको खींचकर छत पर बने पानी टंकी के पास ले गया। लेकिन इस बीच पड़ोसियों को उसकी हरकत पर शक हुआ है। इसकी जानकारी होने पर मनोज भागने लगा लेकिन पड़ोसियों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पुलिस को बुलाकर मनोज की उनके हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया है कि उसने एफएसएल टीम की मदद से घटना स्थल से पर्याप्त सबूत बरामद किये हैं।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -