logo

बड़ी खबर : 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, पहले फेज का नोटिफिकेशन 28 मार्च को

eci_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार 7 फेज में चुनाव होंगे। नतीजे 4 जून को आएंगे। झारखंड में बात करें तो झारखंड में इस बार 4 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के साथ झारखंड के गांडेय सीट पर उपचुनाव भी होगा। पांचवें फेज की वोटिंग के दौरान गांडेय में उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई है।

  • पहले फेज में 21 राज्य पोलिंग में जाएंगे। 28 मार्च नोटिफिकेशन जारी होगा। विदड्रॉल 30 मार्च, 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। बिहार में लास्ट डेट विद़ड्रॉल 2 अप्रैल को होगी। 4 जून को काउंटिंग होगी। बता दें कि फेज 1 में तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे।
  • फेज-2 का नोटिफिकेशन 28 मार्च और पोलिंग 26 अप्रैल को होगी। 
  • फेज-3  नोटिफिकेशन 7 अप्रैल को, पोलिंग 7 मई को होगी। 12 राज्य शामिल होंगे। 3 नए राज्य में चुनाव शुरू होगा। 
  • फेज -4- 18 अप्रैल नोटिफिकेशन, पोलिंग 13 मई।
  • फेज- 5- 30 मई को पोलिंग होगी।
  • फेज- 6- 25 मई को वोटिंग
  • फेज- 7-7 मई नोटिफिकेशन, पोल 1 जून।

उप चुनाव 26 विधानसभाओं में होना है

बाइ इलेक्शन- 26 असेंबली में बाईपोल होना है। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश में बाईपोल होनी है। 26-26 वैकेंसी पूरी कर रहे हैंं। ये पार्लियामेंट्री इलेक्शन के साथ होंगे। झारखंड में गांडेय सीट पर उपचुनाव भी होगा। पांचवें फेज की वोटिंग के दौरान गांडेय में उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

21.5 करोड़ लोग डालेंगे वोट

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारत के लोकतंत्र पर पूरी दुनिया की नजर रहती है. उन्होंने कहा कि चुनाव का पर्व, देश का गर्व है। इस बार कुल 21.5 करोड़ लोग वोट डालेंगे।  96.8 करोड़ इलेक्टर्स हैं। 49.7 करोड़ मेल, 47.1करोड़ फीमेल हैं। 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। 18-29 साल के 19.74 करोड़ वोटर्स हैं।ये सभी अपना फ्यूचर खुद तय करेंगे। 88.4 लाख लोग दिव्यांग हैं और वो वोट डालेंगे। 82 लाख 85 साल से ऊपर के मतदाता हैं। 2.18 लाख 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं। 48 हजार ट्रांसजेंडर्स हैं।

85+ उम्र वालों के लिए घर से वोट की सुविधा

राजीव कुमार ने बताया कि 85 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों को लिए इस बार हम एक सुविधा लेकर आए हैं। हम उनके वोट घर जाकर लेंगे। नॉमिनेशन से पहले उनके घर फॉर्म पहुंचाएंगे। इस बारे पूरे देश में यह व्यवस्था एकसाथ लागू होगी।

12 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर्स

12 राज्यों में एक हजार से ऊपर जेंडर रेशयो है। महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 1.89 नए वोटर्स में से 85 लाख महिलाएं हैं। जिस किसी की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 साल नहीं हुई थी, उसका भी नाम हमने एडवांस लिस्ट में लिया। 13.4 लाख एडवांस एप्लीकेशन हमारे पास आई है। 5 लाख से ज्यादा लोग 1 अप्रैल से पहले वोटर बन जाएंगे।

शिकायत, गड़बड़ी पर होगी हमारी नजर

इस चुनाव में  ECI की नजर चुनाव गड़बड़ी पर रहेगी। हर जिले में कंट्रोल रूम है। टीवी, सोशल मीडिया, वेबकास्टिंग, 1950 और सी विजिल पर शिकायत की व्यवस्था की गई है। एक सीनियर अफसर हमेशा इन 5 चीजों पर नजर रखेगा। जहां शिकायत मिलेगी, सख्त कार्यवाही की जाएगी।हमने सभी अफसरों को निर्देश दिए हैं, हिंसा ना होने दें। नॉन बेलेबल वारंट को पुलिस एक्जिक्यूट कर रही है। इंटरनेशनल, इंटर स्टेट्स बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी है। ड्रोन से चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही  मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आलोचना ठीक है लेकिन फेक न्यूज नहीं चलेगी। हम सोशल मीडिया,फेक न्यूज पर नजर रखेंगे। जल्द ही हम अपनी एक बेवसाइट लॉन्च करेंगे। जिसमें हम मिथ वर्सेस फैक्ट चलाएंगे। जिसमें हम फर्जी खबरों ेके खिलाफ जागरुकता फैलाएंगे। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86