द फॉलोअप डेस्क
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। यह घटना अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुई। भूस्खलन के बाद, छह लोग घायल हो गए और कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने एक्स अकाउंट पर इस घटना की पुष्टि की। हादसे की सूचना मिलते ही बड़े पैमाने पर बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया। रियासी पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें पूरी तरह से मुस्तैद हैं।
