logo

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली AIIMS में भर्ती, बुधवार रात बिगड़ी थी तबीयत 

lal_krishn_advani.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद एम्स ले जाया गया है। फिलहाल उन्हें यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि आडवाणी की उम्र 96 साल है,जिस कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समास्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

इसी साल भारत रत्न से हुए हैं सम्मानित 

गौरतलब है कि आडवाणी को इसी साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। आडवाणी तबीयत के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 30 मार्च को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया। औपचारिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और लालकृष्ण आडवाणी के परिवार के सदस्य शामिल हुए।

 

Tags - Lal Krishna AdvaniDelhi AIIMS