logo

सत्ता में रहने लायक नहीं है मोदी सरकार, पेपर लीक और चंदा चोरी की है जिम्मेदार- मल्लिकार्जुन खड़गे

mallika20.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा में विपक्ष के नेता मिल्लकार्जुन खड़गे ने CJP, ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शकारियों और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मोदी सरकार सत्ता में रहने के लायक नहीं है। केंद्र पेपर लीक और चंदा चोरी के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने मीडिया से कहा, छात्रों और नौजवानों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र पर हमला है। मोदी सरकार छात्रों को मारने का काम कर रही है। जो छात्र-नौजवान दिल्ली आकर बात करना चाहते हैं, उन्हें मारना और तंग करना गलत है। हमने इसपर सरकार का कई बार ध्यान खींचा लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा। कांग्रेस नेता ने कहा, एक तरफ- बेरोजगारी है, दूसरी तरफ ये सरकार परीक्षा तक नहीं करा पा रही है, इसलिए हमारा यही कहना है कि ये सत्ता में रहने के लायक नहीं हैं।


चढ़ावा चोरी भी मुख्य मुद्दा 
खडगे ने कहा, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी भी हमारा मुख्य मुद्दा है। राम मंदिर में करोड़ों रुपए की लूट हुई और रामभक्तों के साथ धोखा किया गया। कहा कि चढ़ावा चोरी की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी को लेनी चाहिए, क्योंकि ट्रस्ट बनाने का काम और उसमें लोगों को शामिल करने का काम खुद उन्होंने ही किया था।

Tags - Kharge ModiGovernment PaperLeak Congress Opposition