logo

JTET परीक्षा में ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि जांच कमिटी की रिपोर्ट आने तक बढ़ाई जाए: कैलाश यादव

KAILASH_YADAV2.jpg

रांची 

प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने मांग की है कि JTET परीक्षा में ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि जांच कमिटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक बढ़ाई जाए। बता दें कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा को शामिल करने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 मंत्रियों की एक विशेष कमेटी बनाई है। इस संबंध में राजद प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा को लेकर विशेष कमेटी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण तथ्य और साक्ष्य जुटाकर सौंपने के लिए निर्देशित किया गया है। जबकि जेटेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21/5/26 निर्धारित है।


सम्मान, सामंजस्य और समन्वय की अपील 
यादव ने मांग की है कि भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा को जेटेट परीक्षा में शामिल करने के संबंध में जब तक कमेटी की फाइनल रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो जाती, तब तक जेटेट परीक्षा के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जाए, ताकि सामाजिक रूप से सभी वर्गों के साथ बहुसंख्यक भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाई अस्मिता के बीच सम्मान, सामंजस्य और समन्वय बना रहे।


 

Tags - deadline  filling  JTET examination inquiry committee Kailash Yadav