logo

आज बिहार आ रहे हैं जेपी नड्डा, पार्टी नेताओं को देंगे गुरुमंत्र

jp_nadda6.jpg

द फॉलोअप टीम; बिहार
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार आ रहे हैं। इस दौरान वह पटना में भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व राज्यपाल दिवंगत कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि नड्डा के बिहार आने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि नड्डा इस दौरे पर बीजेपी सांसदों,विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को साथ बड़ी बैठक करेंगे। इस दौरान वो पार्टी नेताओं को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कोई बड़ा गरुमंत्र दे सकते हैं। बता दें कि नड्डा 9 महीने में दूसरी बार बिहार दौरा कर रहे हैं। 


सुबह 11 बजे जेपी नड्डा पहुंचेंगे पटना 
तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे जेपी नड्डा पटना पहुंचेंगे। इसके बाद 12:18 बजे बाबू सभागार में समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, कमेटी के सदस्य, पार्टी के अधिकारी शामिल रहे हैं। इसके बाद पार्टी कार्यालय में भाजपा सांसदों, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जेपी नड्डा कोर कमेटी के साथ भी बैठक कर सकते हैं। इसके बाद आज यानी गुरुवार शाम ही दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।


बीजेपी के पुराने नेताओं को किया जाएगा सम्मानित 
जानकारी के मुताबिक कैलाशपति मिश्र की जयंती समारोह में जनसंघ और बीजेपी के पुराने नेताओं को सम्मानित किया जाएगा।  कैलाशपति मिश्र के किए गए कामों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या बीजेपी अपने पुराने साथियों को बिहार में फिर से एकजुट करने के मिशन पर लगी है। जातीय गणनी रिपोर्ट के जारी होने के तीसरे दिन ही जेपी नड्डा के इस दौरे से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। हालांकि नड्डा का बिहार दौरा पहले से ही प्रस्तावित था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N