logo

ITBP जवानों ने क्यों घेर लिया कानपुर पुलिस कमिश्नर का ऑफिस, मां के कटे हाथ का कनेक्शन क्या है!

kanpur23.jpg

 द फॉलोअप डेस्क 
ITBP जवानों ने आज कानपुर पुलिस कमिश्नर का ऑफिस घेर लिया। इस विरोध के पीछे एक जवान की मां के कटे हाथ का कनेक्शन सामने आया है। मिली खबरों में बताया गाय है कि कानपुर में, 40-50 हथियारबंद ITBP जवानों ने पुलिस कमिश्नरेट को घेर लिया। जवान अपने एक साथी की शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज़ थे। ITBP के जवान परिसर में अलग-अलग जगहों पर खड़े हो गए। जवानों को वर्दी पहने और हाथों में हथियार लिए खड़े देखकर पुलिसकर्मी पीछे हट गए। परिसर में करीब एक घंटे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। बाद में, पुलिस कमिश्नर, CMO और अन्य अधिकारियों के बीच लंबी बातचीत हुई, जिसके बाद मामला सुलझ गया। दरअसल, ITBP कैंप में तैनात कमांडो विकास सिंह की मां निर्मला देवी का पेट की समस्या का तातमिल चौराहे पर स्थित कृष्णा अस्पताल में इलाज चल रहा था। आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही हुई, जिसके कारण उनके हाथ में इन्फेक्शन फैल गया और बाद में उनका हाथ काटना पड़ा।

अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

इस घटना से नाराज़ होकर, विकास मंगलवार, 19 मई को अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने जांच के लिए यह मामला CMO को सौंप दिया था। CMO द्वारा बनाई गई जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी, लेकिन कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकला और कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज़ होकर, ITBP के जवान 50 जवानों और अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए, CMO को दोबारा जांच करने का निर्देश दिया गया ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अस्पताल की ओर से कोई लापरवाही हुई थी या नहीं।

दो वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में एक टीम बनाई गई

इस मामले की जांच के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में एक टीम बनाई गई है, जो मौके पर जाकर पूरे मामले की गहन जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने ITBP के साथ आए प्रतिनिधियों से भी बात की है। उनके कुछ सवालों के जवाब दिए गए हैं।


 

Tags - ITBP surround Kanpur Police Commissioner office