logo

कोलकाता : इरफान अंसारी पहुंचे पूजा पंडाल, लिया माता रानी का आशीर्वाद

ae812287-7f9f-4ab2-a56b-442658d300ac.jpg
रांची :

जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी कोलकाता में पूजा पंडाल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लिया। पंडाल में पुजारी से पूजा कराई, रक्षा सूत्र बंधवाया। विधायक ने पूजा के बाद कहा कि मां दुर्गा दुर्गति का विनाश करने वाली हैं। सच्चे मन से उनकी अराधना करने वालों की मुरादें पूरी होती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा दोषियों को सजा देगी। कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान मौजूद विधायक ने कहा कि दो साल के बाद लोगों को इस त्योहार को उल्लास और बिना किसी बंदिश के मनाने का मौका मिला है। ऐसे में जामताड़ा सहित तमाम भारत वासियों को दुर्गा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।

कैश कांड को लेकर कोलकाता में हैं इरफान

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश रचने के आरोप में पश्चिम बंगाल पुलिस ने 30 जुलाई को तीन विधायकों सहित कुल पांच लोगों को 49 लाख रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया था। कोलकाता उच्च न्यायालय ने विधायक इरफान अंसारी, नमन बिक्सल कोंगारी और राजेश कच्छप सहित सभी पांच लोगों को अंतरिम जमानत देते हुए अगले तीन महीने तक कोलकाता नहीं छोड़ने का भी निर्देश दिया है। हालांकि, बीते दिनों इनकी गिरफ्तारी के दौरान जब्त किए गए वाहन को कोर्ट ने रिलीज करने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि सरकार गिराने की साजिश में शामिल होने के प्रमाण अभी तक नहीं मिले हैं।