द फॉलोअप डेस्कः
उत्तर प्रदेश के औरैया की एक शादी खूब चर्चा में है। जहां विवाद के बाद बारात बैरंग लौट गई। लड़की वालों का आरोप है कि बाराती नशे में धुत थे और शादी के बीच ही बाइक की डिमांड कर रहे थे। इस बात को लेकर बहस शुरू हुई थी और बात मारपीट तक पहुंच गई। घटना में दुल्हन के दो भाई और पिता घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक दुल्हन और दूल्हे की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में 14 दिंसबर को हो चुकी थी। दोनों पक्षों की सहमती पर पार्टी रखी गई थी और 10 जून को दूल्हे पक्ष ने नगद और बाइक की डिमांड कर डाली। इस पर विवाद शुरू हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। जिसमें दुल्हन के पिता और भाई घायल हो गए। जिन्हें पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
गौरतलब है कि रेशमा एवं विक्रम सिंह की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 14 दिसंबर को हुई थी, इसके बाद दोनों परिवारों ने बारात लाने पर सहमती बनी। बारात आने पर पहले तो खाने को लेकर विवाद हुआ फिर बात बाइक और कैश तक पहुंच गई। पुलिस ने बताया इस मामले की जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।