logo

हसबैंड और उसकी गर्लफ्रेंड मिलकर करते हैं परेशान – पत्नी ने हाथ पर लिखकर कर लिया सुसाइड 

sucide24.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

हसबैंड औऱ उसकी गर्लफ्रेंड मिलकर लंबे समय से मुझे परेशान कर रहे हैं, पत्नी ने हाथ पर ये लिखकर सुसाइड कर लिया। चौंकाने वाला ये हादसा मध्य प्रदेश के इंदौर में पेश आया है। जान देने वाली महिला का नाम कविता पाटिल और उसकी उम्र 40 बताई गयी है। शिकायत मिलने के बाद इंदौर पुलिस ने महिला के पति और गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला के हाथ पर लिखे मैसेज को सुसाइड नोट मानकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि कविता पाटिल ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। 

मरने से पहले क्या लिखा कविता पाटिल ने 
सुसाइड से पहले कविता पाटिल ने अपने हाथ पर साधारण पेन से मैसेज लिखा है। इस बाबत पुलिस अधिकारी ने बताया, "महिला ने सुसाइड करने से पहले अपने हाथ पर कलम से मराठी में लिखा है कि उसके पति पंकज पाटिल और उसकी गर्लफ्रेंड नम्रता अकसर उसे पीटते थे और दोनों उसकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं।" कहा कि सुसाइड के बाद भी पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल ये कहने की स्थिति में नहीं है कि महिला ने सुसाइड ही किया है। हो सकता है कि उसकी हत्या भी की गयी हो। इस बारे में अंतिम रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। 


पुलिस ने की ये कार्रवाई 
इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि हाथ पर लिखे मैसेज को सुसाइड नोट मानते हुए आरोपी पंकज पाटिल और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनें के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - SuicideSuicide Noteindorecrime news