द फॉलोअप डेस्क
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर BJP और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने निशाना साधा है। तेजस्वी ने 3 जनवरी को मधुबनी के झंझारपुर में कहा है कि मोदी बनावटी और मिलावटी आदमी है। वो झूठ बोलने की फैक्ट्री है। लाखों-करोड़ों रूपये जो अयोध्या में खर्च हुए उतने में कितने लोगों को नौकरी मिल जाती। शिक्षा मिल जाती। जनता से जागरूक होने की जरुरत है। बीमार पड़ोगे तो अस्पताल ही जाओगे ना? भूख लगेगी तो मंदिर जाने पर खाना मिलेगा? वहां तो उल्टा आप से दान मांग लेंगे। तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि वो लोगों को नौकरी बांट रहे हैं और BJP बार-बार पीछे से ED और CBI को घुसा रही है।

मैं किसी धर्म पर सवाल नहीं उठा रहा
तेजस्वी में आगे कहा कि मैं किसी धर्म पर सवाल नहीं उठा रहा हूं। मैं तो खुद मुंडन करवाकर आया हूं। मेरे घर पर छठ पूजा होती है। भगवान मेरे दिल में हैं। ये लोग (BJP) कहते हैं कि ये भगवा ले आए हैं। हमारे तो तिरंगे में ही भगवा रंग है। और हरा भी है। लेकिन अगर हरा झंडा लेकर घूमेंगे तो ये कहेंगे कि देखो नफरत पैदा कर रहा है ताकि लोग आपस में लड़ते रहें। लाखों-करोड़ो रूपये जो अयोध्या में खर्च हुए उतने में कितने लोगों को नौकरी मिल जाती। शिक्षा मिल जाती।

भगवान राम को मोदी की क्या जरूरत- तेजस्वी
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि मोदी बनावटी और मिलावटी आदमी है। वो झूठ बोलने की फैक्ट्री है। भगवान राम को मोदी जी की क्या जरूरत है? भगवान राम चाहते तो अपना महल खुद नहीं बनवा लेते? लेकिन मोदी ऐसे दिखा रहे हैं कि उन्होंने राम भगवान के लिए घर और महल बना दिया। ये सब बेकार बात है। आस्था मन में होनी चाहिए। नीयत साफ होनी चाहिए। पाप करते रहेंगे और राम राम करते रहेंगे तो राम आर्शिवाद नहीं देंगे। हमें दंगे-फसाद से बचने की जरूरत है।