logo

हिंदू सबसे बड़ी आबादी, ले लें हक? राहुल के बयान पर पीएम का पलटवार

modi_photo.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी होने के बाद से सियासित गर्मा गई है। नेताओं की लगातार इसपर प्रतिक्रिया आ रही है। इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के जबलपुर में कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान पर पलटवार किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि कल से कांग्रेस ने एक अलग राग अलापना शुरू कर दिया है। ये कहते हैं जितनी आबादी, उतना हक है। अगर आबादी के हिसाब से हक की बात हो रही है तो क्या फिर सबसे ज्यादा आबादी वाले हिंदू आगे बढ़कर अपना हक ले लें।


मेरे लिए सबसे बड़ी आबादी गरीबों की
पीएम ने आगे कहा कि क्या कांग्रेस अल्पसंख्यकों के हक कम करना चाहती है। क्या है आंकड़े के हिसाब से तय होगा कि पहला हक किसका होगा? क्या कांग्रेस, अल्पसंख्यकों को हटाना चाहती है? तो क्या सबसे बड़ी आबादी वाले हिंदुओं को आगे आना चाहिए और अपने सभी अधिकार लेने चाहिए? प्रधानमंत्री ने कहा, मैं दोहरा रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी को अब कांग्रेस के लोग के नहीं चला रहे हैं। कांग्रेस कह रही है कि जितनी आबादी, उतना हक। मैं कहता हूं इस देश में अगर कोई सबसे बड़ी आबादी है तो वह गरीब है। इसलिए मेरे लिए गरीब ही सबसे बड़ी आबादी है और गरीब का कल्याण ही मेरा मकसद है। कांग्रेस ने लोकतंत्र को लूटतंत्र बनाया है और प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही पीसीएस घोटाले की जांच होगी। गुनहगार कितना भी ताकतवर हो, मोदी उसको जेल में डालकर ही रहेगा। हर नौजवान और सरकारी कर्मचारी को पूरा न्याय मिलेगा।


27,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया
उन्होंने कहा, खदान में से कांग्रेसी जो माल खाते थे, उस पर मोदी ने ताला लगा दिया, इसलिए वो छटपटा रहे हैं। आज भी इन्होंने झूठी बातें फैलाईं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में आपने यहां आकर उन्हें तमाचा मारा है। पीएम ने आज चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में करीब 27,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। यहां उन्होंने भारत के सबसे आधुनिक स्टील प्लांट में से एक का लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला और हर गांव विकसित ​होंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N