द फॉलोअप डेस्क
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लोकभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन लोकभवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत मौजूद नहीं थे, इसलिए उन्होंने राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जानकरी के अनुसार राज्यपाल शाम तक बेंगलुरु वापस लौट सकते हैं। कर्नाटक में अब नई सरकार का गठन होगा और यह तय माना जा रहा है कि राज्य के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार नए मुख्यमंत्री होंगे।
.jpeg)
आलाकमान ने जो कहा उसका उन्होंने पालन किया
वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने कहा कि आलाकमान ने जो कहा उसका उन्होंने पालन किया है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा समर्थन रहेगा और उनके लिए राज्य हित सबसे ऊपर है। आगे भी कर्नाटक के हितों के लिए काम हमेशा काम करते रहेंगे। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं।
