logo

भगत सिंह के साथ केजरीवाल की तस्वीर पर भड़के पोते युद्धवीर सिंह, दी ये चेतावनी

kejriwal_photo_with_bhagat_singh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भगत सिंह के साथ केजरीवाल की तस्वीर पर उनके पोते युद्धवीर सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने तस्वीर पर कहा कि यह देखकर उन्हें और भगत के प्रेमियों को बहुत बड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए युद्धवीर सिंह ने कहा कि भविष्य से आम आदमी पार्टी को ऐसा करने से बचना चाहिए। युद्धवीर सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के प्रेंस कॉन्फ्रेंस में भगत सिंह और बाबा अंबेडकर की तस्वीर के बीच में आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जेल में बंद वाली तस्वीर दिखी थी। इसके बाद से ही तस्वीर को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।


भविष्य में आम आदमी पार्टी इससे बचे
युद्धविंदर सिंह ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'यह देखकर बहुत बुरा लगा। आम आदमी पार्टी को इस तरह नहीं करना चाहिए। किसी भी राजनेता को भगत सिंह और अंबेडकर जी के साथ अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए। अपनी व्यक्तिगत राजनीति अपनी तरह करें, लेकिन इन महान लोगों से तुलना नहीं करनी चाहिए। हम इनके दिखाए रास्तों पर चलने का प्रयास कर सकते हैं। मुझे पूरे भारतवर्ष से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। भगत सिंह और बाबा साहेब के प्रेमियों को बहुत बुरा लगा है कि उनके साथ अरविंद केजरीवाल जी की तुलना की गई है। भविष्य में आम आदमी पार्टी इससे बचे।'


विपक्ष ने आदमी पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा 
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के प्रेंस कॉन्फ्रेंस में भगत सिंह और बाबा अंबेडकर की तस्वीर के बीच में आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जेल में बंद वाली तस्वीर दिखी थी। इसके बाद से ही तस्वीर को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। विपक्ष लगातार आप पर हमला कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा ने इसे भगत सिंह और अंबेडकर का अपमान बताया। वहीं, आम आदमी पार्टी ने यह कहकर अपना बचाव किया कि केजरीवाल भगत सिंह की तरह ही तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं और इसलिए जेल गए हैं। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - National newsAAParvind kejriwal