logo

नई दिल्ली : भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया जारी

661.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को वर्ष 2023 के लिए भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया। नई दिल्ली के मीडिया केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का प्रतिबिंब है। यह कैलेंडर हमें अपनी उपलब्धियों का ध्यान कराएगा। कैलेंडर में प्रयोग की गई तस्वीरें बदलते और बढ़ते भारत का चित्रण करती हैं। पिछले आठ वर्षों के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि यह हमें बीते कल की उपलब्धियों के साथ हमें हमारा कर्तव्यबोध भी करायेगा।

माहवार चुना गया है थीम
जनवरी - कर्तव्य पथ
फरवरी - किसान कल्याण
मार्च - नारीशक्ति
अप्रैल- शिक्षित भारत
मई- कौशल भारत
जून - फिट इंडिया
जुलाई - मिशन लाइफ
अगस्त - खेलो इंडिया
सितंबर- वसुधैव कुटुंबकम
अक्टूबर- खाद्य सुरक्षा
नवंबर- आत्मनिर्भर भारत
दिसंबर – अष्टलक्ष्मी (पूर्वोत्तर के आठ राज्य)।